Exclusive: '45 साल की दोस्ती, कोई मतभेद नहीं', कमलनाथ के साथ रिश्तों पर दिग्विजय सिंह ने तोड़ी चुप्पी

दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि कमलनाथ के साथ उनकी 45 साल पुरानी गहरी दोस्ती है और उनके बीच कोई मतभेद नहीं हैं. टिकट बंटवारे और “कपड़े फाड़ने” जैसी बातें सिर्फ आपसी मजाक का हिस्सा थीं.

ADVERTISEMENT

दिग्विजय सिंह के खुलासे के बाद से एमपी में गरमाई सियासत
दिग्विजय सिंह के खुलासे के बाद से एमपी में गरमाई सियासत
google news

मध्य प्रदेश की राजनीति में जब भी बड़े नेताओं की बात आती है, तो नाम- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का जरूर लिया जाता है. ये दोनों ही कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाते हैं और कई दशकों से राजनीति में साथ काम भी कर रहे हैं. लेकिन 2020 में जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार और मात्र 15 महीने में गिर गई, तो चर्चाएं तेज होने लगी कि क्या इन दो बड़े नेताओं के बीच कोई खटास तो नहीं आ गई थी?