गुना: आपस में भिड़ गए "पार्टी विद डिफरेंस" का नारा देने वाले बीजेपी नेता, वीडियो वायरल, बैठक टली

बीजेपी के गुना नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष पति के बीच मारपीट से पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आई, जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी. इससे शहर की कई विकास परियोजनाएं भी अटक गईं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्यप्रदेश के गुना जिले में "पार्टी विद डिफरेंस" का नारा देने वाली बीजेपी इस बार अपने ही नेताओं की आपसी गुटबाजी और हाथापाई को लेकर चर्चा में है. मामला नगर पालिका परिषद गुना का है, जहां शुक्रवार यानी 19 सितंबर को होने वाली साधारण बैठक को आखिरी समय में स्थगित करना पड़ा. वजह? भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आपसी लड़ाई, जो एक निजी होटल में सबके सामने हो गई