MP Weather: भोपाल, विदिशा समेत इन जिलों में आज बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी, आपने इलाके का जानें हाल
मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के चलते कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 19 सितंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून जाते-जाते भी जमकर मेहरबान हो रहा है. बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और यह सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा.