MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का 'डबल अटैक', 20 फरवरी को बारिश और ओला पड़ने का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
Madhya Pradesh Weather 20 february: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के चलते 20 फरवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और इंदौर समेत 22 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

MP Weather 20 February: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. उत्तर भारत से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आज यानी 20 फरवरी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.
20 फरवरी को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 फरवरी को मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. विशेष रूप से ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. यहाँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के लगभग 22 जिलों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है, उनमें ग्वालियर-चंबल संभाग: ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुर शामिल है.
यह भी पढ़ें...
इसके अलावा गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, झाबुआ और शाजापुर में न केवल बारिश होगी, बल्कि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.
तापमान में गिरावट और ठंड की वापसी
इस बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे एक बार फिर सिहरन महसूस होगी. बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम तापमान कटनी के करौंधी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान खंडवा में 35.1 डिग्री तक पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें: इंदौर मर्डर केस: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर उसकी जान लेने वाले कातिल पीयूष के घर पहुंचा 'एमपी तक', पड़ोसियों ने










