Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का यू टर्न, IMD ने 18 फरवरी को इन जिलों में जारी किया बारिश और ओले का अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर की नमी से मध्य प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी है. सुबह कोहरा, दोपहर में बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है.

Mp Mausam Update: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने और अरब सागर से आ रही नमी के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल दिया है. यहां कई इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे और बादलों के साथ होगी, जो दोपहर होते-होते तेज हवाओं और बौछारों में बदल सकती है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज यानी 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
18 फरवरी को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?
मौसम विभाग ने आज यानी 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आज ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, राजगढ़, नीमच और मंदसौर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है.

वही तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ी गिरावट होने के आसार नहीं हैं. पिछले 24 घंटों में दतिया 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा. वही खरगोन में पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, 18 फरवरी को दिन के तापमान में बारिश और बादलों की वजह से थोड़ी गिरावट आ सकती है.
यह भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का हाल
अगर मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों के मौसम के मिजाज की बात करे तो इसमें अस्थिरता बनी रहेगी. 19 फरवरी को भी छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जैसे दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि, 20 फरवरी से पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और धूप खिलेगी. 21 और 22 फरवरी के आसपास राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में हल्की धुंध छाई रह सकती है.










