MP: बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी का ऐलान, ‘हमारी गारंटी पूरी ना हो तो दोबारा वोट मत देना’

MP Election 2023: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावी रण शुरू होने के बाद से पहली बार बुंदेलखंड का दौरा किया. दमोह जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड पलायन की समस्या से जूझ रहा है. ये समस्या सालों पुरानी है, क्योंकि इतने साल बीजेपी सरकार के बाद […]

ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi, Damoh public meeting, MP Congress, MP Election 2023
Priyanka Gandhi, Damoh public meeting, MP Congress, MP Election 2023
google news

MP Election 2023: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावी रण शुरू होने के बाद से पहली बार बुंदेलखंड का दौरा किया. दमोह जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड पलायन की समस्या से जूझ रहा है. ये समस्या सालों पुरानी है, क्योंकि इतने साल बीजेपी सरकार के बाद भी बुंदेलखंड में रोजगार के छोटे-छोटे अवसर भी नहीं मिल रहे हैं. लोग मजबूर हैं कि वे रोजगार के लिए यहां से पलायन करें. जब तक हम इस पलायन को नहीं रोकेंगे और लोगों के लिए रोजगार के अवसर नहीं देंगे, तब तक बुंदेलखंड का विकास संभव नहीं है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटी दी है, अगर वो हम पूरी नहीं करें तो कांग्रेस को दोबारा वोट मत देना.