ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- '22 मिनट में आतंक का सफाया'
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र से पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की ताकत और मेड इन इंडिया हथियारों की सराहना की. साथ ही देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और नक्सलवाद के घटते असर को भी देश की बड़ी उपलब्धि बताया.
ADVERTISEMENT

संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और इस मौके पर भारत की सैन्य ताकत, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा स्थिति को लेकर कई अहम बातें कहीं. पीएम ने इस संबोधन के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने हुए कहा कि इस मिशन ने दुनिया को भारतीय सेना की ताकत का अहसास करा दिया.