गुना-शिवपुरी में BJP के लिए चिंता की लकीरें खिंच रहीं! कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए दिग्गजों के बीच ‘शीतयुद्ध’ जारी
MP POLITICAL NEWS: बीजेपी में शामिल होने वाली ‘कांग्रेसी’ नेताओं की गुटबाजी ने गुना-शिवपुरी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के लिए चिंता की लकीरें खींच दी हैं. गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए डॉ. केपी यादव सांसद हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से उस समय के कांग्रेस […]
ADVERTISEMENT

MP POLITICAL NEWS: बीजेपी में शामिल होने वाली ‘कांग्रेसी’ नेताओं की गुटबाजी ने गुना-शिवपुरी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के लिए चिंता की लकीरें खींच दी हैं. गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए डॉ. केपी यादव सांसद हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से उस समय के कांग्रेस उम्मीदवार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगभग सवा लाख वोटाें से हराया था. सिंधिया भी अब बीजेपी में हैं और केंद्रीय मंत्री हैं. भले ही ये दोनों बीजेपी में शामिल हो चुके हों लेकिन इस हार ने यहां पर राजनीतिक दुश्मनी की बड़ी लकीर खींच दी है. सिंधिया को उनके गढ़ में उनके एक छोटे से प्रतिनिधि के जरिए बीजेपी ने मात दिलाई थी, जिसे सिंधिया गुट अभी तक भूला नहीं है और यही वजह है कि दोनों समूह बीजेपी में शामिल होने के बाद भी एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक बार फिर से गुना-शिवपुरी सांसद को लेकर टिप्पणी कर दी है.