दुनिया की पहली ऐसी सफेद बाघिन विंध्या की मौत, जिसे मिल चुका है ये तमगा, जानें
rewa news: मध्यप्रदेश के रीवा स्थित महाराजा मार्तंड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी में सफेद बाघिन विंध्या की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई. विंध्या की उम्र 16 वर्ष की थी. विंध्या के आने से ही विंध्य में लंबे अर्से बाद टाइगर की वापसी हुई थी. 03 अप्रैल 2016 में विश्व की पहली व्हाइट टाइगर […]
ADVERTISEMENT

rewa news White Tiger Safari mp news mp wild life
rewa news: मध्यप्रदेश के रीवा स्थित महाराजा मार्तंड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी में सफेद बाघिन विंध्या की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई. विंध्या की उम्र 16 वर्ष की थी. विंध्या के आने से ही विंध्य में लंबे अर्से बाद टाइगर की वापसी हुई थी. 03 अप्रैल 2016 में विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी और जू का लोकार्पण हुआ था तब विंध्या यहां की पहली मादा व्हाइट टाइगर थी. विंध्या की मौत से सफारी में शोक की लहर है. सफारी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला टाइगर सफारी पहुंचकर विंध्या को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. वही रामखेलावन पिछड़ा वर्ग मंत्री ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
