MP: कभी स्कूल नहीं गए, लेकिन घूम आए दुनिया के 112 देश, जयसूर्या से लेकर बिग बी तक हैं 'TATA' के दीवाने

Ayurvedacharya Dr. Prakash Indian Tata: 84 साल के बुजुर्ग आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा छिन्दवाड़ा में आठवीं की परीक्षा दे रहे हैं. प्रकाश टाटा उन लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं, जो किसी वजह से अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Ayurvedacharya Dr. Prakash Indian Tata: कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, बस आगे पढ़ने का जज्बा होना चाहिए. 84 साल के बुजुर्ग आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा छिन्दवाड़ा में आठवीं की परीक्षा दे रहे हैं. प्रकाश टाटा उन लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं, जो किसी वजह से अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं. आयुर्वेद के ज्ञान और जड़ी-बूटियों से कई सेलिब्रिटीज की गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाला प्रकाश टाटा कभी स्कूल नहीं जा पाए थे.