MP: बेटे की करतूत से मुश्किलों में फंस गए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल? मानव अधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. राजधानी भोपाल में मंत्री के बेटे द्वारा कैफे संचालक और एक पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला गरमाया हुआ है.

Google CTA

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (narendra shivaji patel) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. राजधानी भोपाल (Bhopal) में मंत्री के बेटे द्वारा कैफे संचालक और एक पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया है और पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है. नोटिस के जरिए पीड़ितों के मेडिकल परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आई है वो मांगी गई है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी मानवाधिकार आयोग ने मांगा है. बता दें कि पुलिस ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल के बेटे पर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया था, वहीं कैफे संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था. पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए देखें ये रिपोर्ट....