कैश कांड से संविधान तक, जस्टिस यशवंत वर्मा विवाद में क्यों फंसी संसद, सुप्रीम कोर्ट और सरकार?
जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े कथित कैश कांड ने संसद, सुप्रीम कोर्ट, सरकार और विपक्ष को आमने-सामने ला दिया है, लेकिन संवैधानिक जटिलताओं के कारण उन्हें हटाने की प्रक्रिया अटकी हुई है.
ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट
देश की न्यायिक और संवैधानिक व्यवस्था इन दिनों एक ऐसे विवाद में फंसी हुई है जैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला. दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस यशवंत वर्मा आज इस विवाद के केंद्र में हैं. सुप्रीम कोर्ट, संसद, सरकार और विपक्ष सब आमने-सामने हैं, लेकिन सवाल वही है... आखिर कोई जज वर्मा को हटा क्यों नहीं पा रहा?