MP Weather: मध्यप्रदेश में पड़ रही इतनी गर्मी, छत पर कढ़ाई रख बिना आग के ही तली जा रहीं पूड़ी

ADVERTISEMENT

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोग इन दिनों छत पर कढ़ाई रखकर बिना आग के ही उसमें पूड़ी तल रहे हैं. श्योपुर में एक बीजेपी नेत्री ने खुद यह प्रयोग करके दिखाया. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Google CTA

MP Weather News: देश भर के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी ने कोहराम मचा रखा है. इस कड़ी में मध्यप्रदेश में भी पड़ रही रिकार्ड तोड़ गर्मी ने लोगो को हलाकान कर रखा है. इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस कदर गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है. ऐसा ही एक वीडियो मध्यप्रदेश के श्योपुर से भी सामने आया है,जिसमें शहर की एक भाजपा नेत्री घर की छत पर कढ़ाई रख पूड़ी तलती नजर आ रही है, वह भी बिना आग जलाए. वायरल हो रहे वीडियो को देख हर कोई हैरान है.