Dholpur Murder: पत्नी ने ही मरवा दिया पति! सपने से खुला ऐसा राज़ कि पुलिस भी चौंक गई
Dholpur Murder: धौलपुर में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रविकांत की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे छिपाने के लिए “सपने” की कहानी गढ़ी. लेकिन यही अजीब दावा पुलिस के लिए सुराग बन गया और पूरी खूनी साजिश का पर्दाफाश हो गया.
ADVERTISEMENT

धौलपुर मर्डर
राजस्थान के धौलपुर जिले से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए उसके दोस्त के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची कि पूरा परिवार बर्बाद हो गया. हैरानी की बात ये है कि कत्ल के बाद पत्नी ने पुलिस और घरवालों को गुमराह करने के लिए “सपना आने” की कहानी गढ़ दी, लेकिन यही बात उसके लिए सबसे बड़ा सबूत बन गई.