चौमूं हिंसा के बाद एक्शन मोड में भजनलाल सरकार, पत्थरबाजों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

जयपुर के चौमूं में प्रशासन ने आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है. यह वही इलाका है जहां पहले पुलिस पर पथराव हुआ था. नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद कार्रवाई की गई है.

ADVERTISEMENT

Chomu bulldozer action
Chomu bulldozer action
google news

Chomu bulldozer action: चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद अब प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है. आज सुबह स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की है.