Delhi Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जहरीली हुई हवा, द्वारका में AQI 424 पार
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 2 जनवरी 2026 को द्वारका में AQI 424 के पार पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. IMD के मुताबिक ठंड और शैलो फॉग का असर बना रहेगा, जबकि कमजोर हवाओं के कारण प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं. जानिए आज का मौसम, अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान और इलाकेवार एयर क्वालिटी अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update Today
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों पर मौसम की मार सिलसिला जारी है. नए साल के पहले दिन भी यहां लोगों को ठंड, कोहरे और प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ा है. एक ओर लोग कंपकंपी वाली ठंड से परेशान दिखें, क्योंकि न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था. तो दूसरी तरफ एयर क्वालिटी लोगों के लिए एक समस्या बनी हुई है. नए साल के पहले दिन भी लोग घर से बाहर निकलने से कतराते दिखें क्योंकि कई इलाकों में भारी कोहरा छाया हुआ था. साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.