गुजरात: आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती 350 मरीजों को नींद से जगाकर बना दिया BJP मेंबर!
Gujarat-Junagarh Hospital: कमलेश ठुम्मर अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाने अस्पताल में भर्ती हुए थे. ठुम्मर ने बताया कि देर रात जब वे सो रहे थे, तो अचानक एक व्यक्ति आया और उनके साथ मौजूद अन्य मरीजों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे ओटीपी पूछने लगा. जब ठुम्मर ने ओटीपी शेयर किया, तो उन्हें एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि वह बीजेपी के सदस्य बन गए हैं.
ADVERTISEMENT

Gujarat-Junagadh: गुजरात के राजकोट के रणछोड़दास ट्रस्ट अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वहां आंखों का ऑपरेशन कराने आए 350 मरीजों देर रात नींद से जगाकर उनके मोबाइल नंबर और ओटीपी लेकर बीजेपी का सदस्य बना दिया गया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल है. इसने राजनीति में हलचल मचा दी है.