चुप रहने वाले मनमोहन ने जब अपनी शायरी से विपक्ष को कर दिया था 'मौन', सुषमा स्वराज भी नहीं रोक पाईं अपनी हंसी

संसद में चर्चा के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह ने मिर्जा गालिब के शेर से बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "हमको उनसे वफा की है उम्मीद, जो नहीं जानते वफ़ा क्या है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Manmohan Singh Shayari: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत का माना जा रहा है. 2004 से 2014 तक लगातार 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों का जनक माना जाता है. अपने शांत और सौम्य स्वभाव के कारण वे पक्ष और विपक्ष दोनों के प्रिय थे. उनकी शायरी के जरिए दिए गए राजनीतिक जवाब आज भी संसद के यादगार पलों में शामिल हैं.