CJI बीआर गवई पर बयान से बवाल: आस्था, राजनीति और न्याय के बीच उठे सवाल
16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए सीजेआई भूषण रामकृष्ण गवई यानी बीआर गवई ने कुछ ऐसा बोला जो सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से वायरल है.
ADVERTISEMENT

CJI बीआर गवई
16 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई ने एक जनहित याचिका पर टिप्पणी की, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. याचिका मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित एक मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फुट लंबी मूर्ति की एक बार फिर से स्थापना से जुड़ी थी.