15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण से क्यों गायब थे राहुल गांधी, आई ये वजह सामने

राहुल गांधी उपराष्ट्रपति शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए, जिस पर बीजेपी ने उन्हें लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए तीखा हमला बोला.

ADVERTISEMENT

सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन
Google CTA

शुक्रवार यानी 12 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. वैसे तो इस खास अवसर पर राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, हामिद अंसारी और जगदीप धनखड़ सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहें. लेकिन इस कार्यक्रम में राहुल गांधी नजर नहीं आए. इस खास अवसर पर उनके शामिल नहीं होने को लेकर अब विवाद हो गया है.