महाविकास अघाड़ी में कौन है बड़ा भाई? सीएम फेस और सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच 'उलझन'

Mahavikas Aghadi: महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में कई मुद्दो पर एक राय नहीं बन पाई है. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत कांग्रेस के लेतलाली के रवैये से परेशान हैं और चुभने वाले बयान भी दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 Rahul Gandhi and Uddhav Thackeray.
Rahul Gandhi and Uddhav Thackeray.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग के मुद्दे को उद्धव ठाकरे जल्द सुलझाना चाहते हैं.

point

कांग्रेस फिलहाल इस मुद्दे पर इंतजार करने की रणनीति अपना रही है.

Mahavikas Aghadi: महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में कई मुद्दो पर एक राय नहीं बन पाई है. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत कांग्रेस के लेतलाली के रवैये से परेशान हैं और चुभने वाले बयान भी दे रहे हैं. दरअसल उद्धव ठाकरे की शिवसेना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी सीएम फेस और सीट शेयरिंग के मुद्दे को जल्द सुलझाए लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है.