पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान दे रहा शिमला समझौते को तोड़ने की धमकी, क्या इतनी अहम है ये ट्रीटी? जानिए सबकुछ
Simla Agreement: शिमला समझौता 1972 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में जाना जाता है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच शांति और द्विपक्षीय समाधान को प्राथमिकता देना था. लेकिन हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने इस समझौते को सस्पेंड करने की बात कह दी.
ADVERTISEMENT

भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता
Simla Agreement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक आतंकी हमला हुआ था जहां 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. ये हमला पहलगाम के खूबसूरत बैसरन घाटी में हुआ जहां पर वहां आए पर्यटकों को मुख्य रुप से टारगेट किया गया था. हमले के बाद ही लश्कर-ए-तायबा के मुखौटा कहे जाने वाले टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ले ली है. इस हमले से पूरे देश में दुख का माहौल है. घटना के देर शाम गृह मंत्री अमित शाह भी श्रीनगर पहुंचे और पूरी रात वहीं रुक कर मामले का जायजा लिया. उसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना जेद्दा दौरा रद्द कर अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को भारत लौट आए.
