बीजेपी के मस्जिद-मंदिर वाले खेल को CJI संजीव खन्ना ने दिया बड़ा झटका, जान लीजिए कैसे?
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना का आदेश बीजेपी के लिए भी झटका बना है. मस्जिद-मंदिर वाली राजनीति के बैकग्राउंड में उसी की एजेंडा पॉलिटिक्स है. मस्जिद के नीचे मंदिर की खोज की मुहिम बीजेपी स्पॉन्सर्ड मानी जाती है. पार्टी से जुड़े ही ऐसी याचिकाएं लगाकर हंगामा मचाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT

जस्टिस संजीव खन्ना ने देश के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
चंद्रचूड़ के इस जजमेंट में करेक्शन करने लगे CJI संजीव खन्ना, बड़े फैसले देने के लिए जाने जाते हैं
सुप्रीम कोर्ट के जज रहते हुए भी संजीव खन्ना ने कई ऐसे फैसले दिए जो बीजेपी के लिए झटका साबित हुए
मस्जिदों के अंदर मंदिर ढूंढने की भगवा राजनीति देश की नई समस्या बन चुकी है. तेज मांग हो रही है कि कहीं तो स्टॉपेज लगे. सिंगल जज वाली निचली अदालतों की भूमिका सवालों के घेरे में आई. वाराणसी, मथुरा, धार होते हुए मामला संभल पहुंचा तो बड़ा कांड हो गया. हिंसा में चार जानें चली गईं. संभल की हिंसा के ठीक बाद अजमेर शरीफ दरगाह के नीचे भी हिंदू मंदिर की तलाश की याचिका मंजूर हो गई. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने बिलकुल सही समय पर दखल दिया तो मंदिर वाली राजनीति का गेम ही पलटने लगा.