कैंसर पर गलत दावा कर फंसे सिद्धू-कपिल, एक्ट्रेस ने भेजा नोटिस; जानें क्या है पूरा मामला

कपिल शर्मा का शो हमेशा अपनी कॉमेडी और हंसी-मजाक के लिए चर्चा में रहता है, इस बार विवादों के घेरे में आ गया है. एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान ने नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे नवजोत सिंह सिद्दू और उनकी पत्नी

point

कैंसर पर किया था बड़ा दावा, जिस पर अब उन्हें जारी किया गया नोटिस

point

रोजलिन का मानना है कि सिद्दू का दावा पूरी तरह से आधारहीन और अवैज्ञानिक है.

कपिल शर्मा का शो हमेशा अपनी कॉमेडी और हंसी-मजाक के लिए चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार विवादों के घेरे में आ गया है. एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान ने नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है. रोजलिन का आरोप है कि शो में कैंसर के इलाज को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे लोगों को गुमराह किया जा सकता है.