दिल्ली बैठक में ऐसा क्या हुआ की मुंबई में होने वाली मीटिंग छोड़ सीधे गांव हो गए रवाना शिंदे

Maharashtra CM: बैठक के बाद महायुति के नेता मुंबई लौट आए. फडणवीस और अजित पवार ने साथ यात्रा की, जबकि शिंदे अलग से मुंबई पहुंचे. आज रात मुंबई में महायुति के नेताओं की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन शिंदे अचानक सतारा स्थित अपने गांव रवाना हो गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अजित पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस
google news

Maharashtra CM: बीती रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर महायुति के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी नेता अजित पवार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शामिल हुए. लगभग तीन घंटे चली इस बैठक में मुख्यमंत्री पद और कैबिनेट बंटवारे पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका.