Jharkhand Plane Crash: झारखंड के बड़ा प्लेन हादसा! रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के घने जंगलों में क्रैश, विमान में 7 लाेग थे सवार, रेस्क्यू जारी

Jharkhand Air Ambulance Crash: रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में सवार सात लोग सवार थे. इनमें से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. वहीं प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई हैं.

Jharkhand Plane Crash
Jharkhand Plane Crash
social share
google news

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रहे एक एयर एंबुलेंस के साथ बड़ा हादसा हो गया है. रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास घने जंगलों में क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार एक गंभीर मरीज की मौत हो गई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था.

विमान में सवार थे 7 लोग, एक की मौत

जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक स्टाफ, मरीज के दो परिजन और एक पायलट और एक को पायलट शामिल थे. संजय कुमार बर्न इंजरी यानी झुलसने के कारण गंभीर हालत में थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा था. हादसे में उनकी मौत हो गई. वही बाकी लोगों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है.

घने जंगल के बीच रेस्क्यू बना चैलेंज

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों के जरिए दुर्घटना की जानकारी मिली है. घटनास्थल काफी घने जंगलों के बीच है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीमों को वहां तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस की टीमें मौके की ओर निकल चुकी हैं.

यह भी पढ़ें...

DGCA  ने दिए जांच के आदेश

DGCA ने बयान जारी करते हुए बताया '23.02.2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-AJV), जो "रांची-दिल्ली" सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) उड़ान भर रहा था ये झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. DGCA ने कहा कि विमान में कुल सात लोग सवार थे. इसमें चालक दल के दो सदस्य शामिल थे.

DGCA ने बताया कि 'विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता ATC के साथ संपर्क स्थापित करने के बाद शाम 7:34 बजे विमान का संपर्क टूट गया था.' DGCA ने कहा कि 'जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर मौजूद है और जांच के लिए AAIB की टीम रवाना की जा रही है.'

 

    follow on google news