Jharkhand Plane Crash: झारखंड प्लने हादसे में सामने आए विमान में सवार 7 लोगों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली रेडबर्ड एयरवेज की एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार की जान चली गई है. विमान में डॉक्टर और पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनकी सूची जारी कर दी गई है.

Ranchi Air Ambulance Crash List: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एक मेडिकल फ्लाइट के चतरा जिले में घने जंगलों में क्रैश हो गई. बताया जा रहा है कि विमान में कुछ 7 लोग सवार थे. रेडबर्ड एयरवेज कंपनी के इस विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही विमान का रडार से संपर्क टूट गया था जिसके बाद हादसे की खबर सामने आई.
विमान में सवार थे ये लोगों
हादसे का शिकार हुए इस एयर एम्बुलेंस में कुल 7 लोग मौजूद थे. इनमें मुख्य रूप से 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार सवार थे, जिन्हें बर्न इंजरी (झुलसने) के कारण इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान में पायलट दल के साथ-साथ मेडिकल टीम और मरीज के परिजन भी थे. सवार लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
- संजय कुमार (मरीज - जिनकी मौत हो गई)
- अर्चना देवी (अटेंडेंट/परिजन)
- ध्रुरू किमर (अटेंडेंट/परिजन)
- डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
- सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक)
- कैप्टन विवेक विकास भगत (मुख्य पायलट)
- कैप्टन सवराजदीप सिंह (को-पायलट)

पुलिस टीम रेस्क्यू के लिए रवाना
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई थीं. घटनास्थल घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिस कारण वहां पहुंचना काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण है. टीमों के पहुंचने के बाद ही स्थिति की पूरी स्पष्टता मिल पाएगी. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मरीज संजय कुमार की इस हादसे में मृत्यु हो गई है.
यह भी पढ़ें...
रडार से अचानक टूटा संपर्क
DGCA के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट (VT-AJV), जो “रांची-दिल्ली” सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट ऑपरेट कर रहा था, झारखंड के चतरा जिला की कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो क्रू मेंबर समेत कुल सात लोग सवार थे. विमान ने 19:11 पर रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता से संपर्क में रहते हुए, विमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग बदलने का अनुरोध किया. 19:34 पर कोलकाता के साथ संचार और वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में रडार संपर्क टूट गया था.










