Jhelum River Flood: भारत के पानी छोड़ने से डूबा मुजफ्फराबाद ? POK में आपातकाल, मचा हाहाकार

Jhelum River Flood: झेलम नदी में आई बाढ़, पाकिस्तान मीडिया ने भारत पर लगाए ये आरोप, सिंधु जल संधि निलंबन से बढ़ी बेचैनी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पाक मीडिया का आरोप- भारत ने बिना बताए झेलम में छोड़ा पानी.

point

सिंधू जलसंधि निलंबित, पाक को नदियों के बहाव डेटा नहीं मिलेगा.

Jhelum River Flood in POK muzaffarabad: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है. इसके बाद अब पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने बिना सूचना दिए झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए. हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर दिया है.