Pahalgam Terror Attack: सर्जिकल स्ट्राइक की दहशत में डूबा पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं बयां किया डर
Pakistani on pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान के लोगों को भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है. इसे लेकर पाकिस्तानी यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने भारत को झकझोर कर रख दिया. इस हमले में 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी गई. हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक में हुई में पाकिस्तान को लेकर पांच बड़े फैसले लिए गए. इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर पोस्ट को भी बंद करना जैसे निर्णय शामिल हैं.