राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा में राज्यपाल और लद्दाख में उपराज्यपाल की नियुक्ति, जानें पूरी डिटेल

न्यूज तक

New Governor Appointment 2025: हरियाणा के नए राज्यपाल बने प्रो. आशिम कुमार घोष, गोवा को मिले पुष्पपति अशोक गजपति राजू और लद्दाख के उपराज्यपाल बने कविन्द्र गुप्ता.

ADVERTISEMENT

NewsTak
social share
google news

New Governor Appointment 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. यह फैसला प्रशासनिक बदलावों के तहत लिया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं इन नई नियुक्तियों के बारे में और क्या है खास.

हरियाणा को मिला नया राज्यपाल

प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से राज्य में प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए दृष्टिकोण की उम्मीद की जा रही है. प्रो. घोष अपने अनुभव के साथ हरियाणा के विकास में योगदान देंगे. 

गोवा के लिए पुष्पपति अशोक गजपति राजू

पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है. गोवा, जो अपने पर्यटन और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, में उनकी नियुक्ति से राज्य के विकास को नई दिशा मिलने की 
संभावना है.

यह भी पढ़ें...

लद्दाख में कविन्द्र गुप्ता की एंट्री

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को नया उपराज्यपाल मिला है. कविन्द्र गुप्ता को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति से लद्दाख के विकास और वहां की चुनौतियों से निपटने में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

बी.डी. मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह अब कविन्द्र गुप्ता यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

कब से लागू होंगी नियुक्तियां?

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां संबंधित व्यक्ति के अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी. इन नई नियुक्तियों से हरियाणा, गोवा और लद्दाख में प्रशासनिक बदलावों की नई शुरुआत होने की उम्मीद है.

    follow on google news
    follow on whatsapp