1 सेकेंड में Netflix की सारी फिल्में-सीरीज डाउनलोड कर सकता है इस देश का इंटरनेट, भारत कब पहुंचेगा वहां?
जापान ने दुनिया की सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड (1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड) हासिल कर नई क्रांति की शुरुआत की है. भारत को भी डिजिटल भविष्य की रफ्तार पकड़ने के लिए ऐसी तकनीकों में तेजी से निवेश करना होगा.
ADVERTISEMENT

Fast Internet Speed AI Image
अब अगर आप 1 सेकेंड में Netflix की सारी फिल्में और सीरीज डाउनलोड कर लें, तो कैसा लगेगा? सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन जापान ने ऐसा कर दिखाया है. जापान के वैज्ञानिकों ने 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड की स्पीड हासिल की है, जो अब तक की दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड है.