श्रेया घोषाल का 'X' अकाउंट हुआ रिकवर, सिंगर ने बताई AI जेनरेटेड धोखाधड़ी की कहानी, बोलीं कई सेलेब्स हैं शिकार

श्रेया घोषाल ने इस वीडियो के जरिए बताया कि सोशल मीडिया पर AI जेनरेटेड विज्ञापनों की बाढ़ सी आ गई है. इसमें उनके बारे में भी विज्ञापन बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: श्रेया घोषाल के इंस्टा से.
google news

लंबे समय बाद बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का सोशल मीडिया 'X' का अकाउंट रिकवर हो गया है. इनका अकाउंट फरवरी में हैक हो गया था. काफी मशक्कत के बाद अकाउंट रिकवर होते ही उन्होंने सबसे पहले AI जेनरेटेड विज्ञापनों के जरिए तेजी से हो रहे फ्रॉड की कहानी बयां की. बॉलीवुड सिंगर ने बताया कि इसका शिकार केवल वो अकेले नहीं हुई हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स इसका शिकार हो गए हैं.