Charchit Chehra: अयाशा के बाद शिखर धवन की जिंदगी में हुई सोफी शाइन की एंट्री, जानें कौन हैं वो?

Charchit Chehra Sophie Shine: अयाशा मुखर्जी से तलाक के बाद अब शिखर धवन की जिंदगी में सोफी शाइन की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में शिखर-सोफी की ग्रैंड वेडिंग हो सकती है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए सोफी शाइन कौन हैं, शिखर धवन का पहला प्यार क्यों टूटा और गब्बर की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर वो राज जो अब तक सुर्खियों में है.

ADVERTISEMENT

Sophie Shine Shikhar Dhawan News
शिखर धवन की जिंदगी में आई सोफी शाइन
Google CTA

Who is Sophie Shine: दुखों के काले बादल कितने ही घने क्यों न हों, एक दिन सूरज की रोशनी आकर उजाला बिखेर देती है. अब जब इस रोशनी का नाम ही सोफी शाइन हो तो फिर कैसे न उजाला हो. ये उजाला इस वक्त गब्बर यानी पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन के जीवन में आता नजर आ रहा है. जिस चेहरे पर कभी मायूसी नजर आती थी आज उस चेहरे पर मुस्कान लौट आई है. मतलब साफ है कि दिल्ली के छोरे के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है और वजह आयरलैंड की खूबसूरत मॉडल सोफी शाइन है. एयरपोर्ट की झलक हो या चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हंसी-ठिठौली, हर उस पल को मुकाम मिलने जा रहा है जो बीते कई महीनों से चर्चा में रहा. लेकिन शिखर की इस खुशी के पीछे छुपा है एक अधूरापन, एक ऐसा दर्द जो गब्बर आज भी अपने दिल में लिए घूमते हैं.