कौन है लॉरेंस बिश्नोई, बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद अब कनाडा पुलिस ने क्यों लिया नाम?

जेल से लॉरेंस बिश्नोई की पूरी गैंग ऑपरेट होती है. इंडिया से लेकर कनाडा तक उसका खौफ है. उसकी कहानी भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम जैसी ही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

लॉरेंस बिश्नोई... जो खुद को समाजसेवी बताता है. फेसबुक बायो में लिखता है डिफरेंट स्टाइल में समाजसेवा और अपना आदर्श मानता है भगत सिंह को. पंजाब के कॉन्स्टेबल के घर जन्म हुआ अच्छी परवरिश मिली. पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता रहा, वकालत की पढ़ाई की, जिसके दम पर या तो वो वकील बनता या ज्यूडिशियरी की तैयारी कर कहीं जज की कुर्सी पर बैठकर न्याय कर रहा होता, लेकिन आज वो ऐसा गैंगस्टर बन गया जो जेल में बैठकर जिसे मारना चाहता है..उसे मरवा देता है.