'पति और 8 साल के बेटे के बिना वहां कैसे रहूंगी..' PAK लौटते समय 'इरम' ने मीडिया को सुनाई इमोशनल कर देने वाली कहानी!

Iram Emotional Story: इरम नाम की महिला अपनी पीड़ा बयां करती हैं. उनकी शादी को दस साल हो चुके हैं और उनका आठ साल का बेटा है. इरम पाकिस्तानी नागरिक हैं और दिल्ली में अपने पति के साथ रहती हैं. बॉर्डर बंद होने के कारण उन्हें अब पाकिस्तान वापस जाना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

Pakistani Iram Emotional Story
Pakistani Iram Emotional Story
google news

Pakistani Iram Emotional Story: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का सीधा असर सीमा के दोनों ओर बसे उन परिवारों पर पड़ रहा है जिनके सदस्य अलग-अलग देशों के नागरिक हैं. बॉर्डर बंद होने और वीजा नियमों में सख्ती के चलते ऐसे कई परिवार टूट रहे हैं, जहां पति भारतीय और पत्नी पाकिस्तानी हैं या इसके विपरीत. हाल ही में ऐसे कुछ परिवारों का दर्द कैमरे पर कैद हुआ, जिसमें महिलाएं और उनके बच्चे अपनों से बिछड़ने के गम में आंसू बहाते नजर आए.