बिना इंटरनेट फोन में देख पाएंगे TV चैनल्स...देश में पहली बार लॉन्च होगी D2M तकनीक, क्या होती हैं यह, जानें
D2M Technology: डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) सर्विस सिर्फ मल्टीमीडिया कंटेंट दिखाने के लिए नहीं है. इसका उपयोग आपातकालीन संदेश भेजने के लिए भी किया जा सकता है. D2M टेक्नोलॉजी का पिछले काफी समय से परीक्षण किया जा रहा है, और इसे खासतौर पर सस्ते फोन के लिए डिजाइन किया गया है.
ADVERTISEMENT

D2M
D2M Technology: भारत में एक नई तकनीक दस्तक देने जा रही है, जिससे लोग बिना इंटरनेट के लाइव टीवी, वीडियो और जरूरी अलर्ट देख सकेंगे. इस तकनीक का नाम है डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) और इसके लिए खास मोबाइल फोन भी लॉन्च होने जा रहे हैं. HMD और Lava कंपनियां ऐसे फोन ला रही हैं, जिनमें आप बिना इंटरनेट या वाई-फाई के टीवी देख सकेंगे. इन फोन को WAVES 2025 इवेंट में दिखाया जाएगा, जो 1 मई से 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित हो रहा है.