Waqf amendment bill: वक्फ बिल को लेकर क्या है विवाद? पहले और अब में कितना कुछ बदल गया, जानें सबकुछ

Waqf Amendment Bill: सरकार का मानना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों के समाधान में मदद करेगा और इनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करेगा. इसके साथ ही, यह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को भी सशक्त करेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोध और बहस लगातार जारी है. सरकार इसे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश करने जा रही है. यह विधेयक पहली बार 8 अगस्त 2024 को संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था. इसके बाद विपक्ष ने जोरदार विरोध किया, जिससे इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया. समिति की अध्यक्षता जगदंबिका पाल ने की और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट पहले ही इस संशोधित बिल को मंजूरी दे चुकी है. अब संसद में पारित होते ही यह वक्फ संशोधन अधिनियम बन जाएगा.