मेघालय के कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, तेज धमाके के साथ लगी आग में 16 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

मेघालय के ताशखाई कोयला खदान में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई. हादसे में 10 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका. सभी मजदूर असम के बताए जा रहे हैं.

NewsTak
मेघालय के कोयला खदान में धमाके के बाद लगी आग.
social share
google news

मेघालय के एक कोयला खदान में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को ताशखाई के एक कोयला खदान में तेज धमाका हो गया. धमाके के बाद खदान में आग लग गई और धुएं का गुबार बाहर उठने लगा. खदान में काम कर रहे 16 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है. आशंका है कि मरने वाले सभी मजदूर आसाम के हैं. 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई. धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बाहर काम कर रहे मजदूरों में भी चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि हादसा एक बड़े धमाके की वजह से हुआ है. मरने वालों में एक मजदूर कटिगारा के बिहारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 

मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. सुरक्षा को देखते हुए इलाके को घेर लिया गया है. खदान के भीतर और मजदूर फंसे हैं या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक 16 शव अभी तक निकाले जा चुके हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चल रहा है. और भी शव मिलने का उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें...

खबर अपडेट की जा रही है.......

इनपुट: दिलीप सिंह राठौड़

    follow on google news