जानिए कौन हैं भारत के 10वें CJI कैलाशनाथ वांचू...जिनके पास नहीं थी कानून डिग्री, लेकिन बन गए थे SC के जज
Who is Kailas Nath Wanchoo: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीजेआई पर विवादित टिप्पणी करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के 10वें मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू पर एक चौंकाने वाली पोस्ट की है, जिसने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने दावा किया है कि वांचू ने कानून की कोई पढ़ाई नहीं की थी.
ADVERTISEMENT

Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका पर गंभीर टिप्पणियां कीं थीं. इसके बाद बीजेपी ने उनके बयानों से किनारा कर लिया था. इसके बावजूद भी निशिकांत दुबे अपने रुख पर कायम रहे.इस बीच विपक्ष ने उन पर न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया. अब उन्होंने भारत के 10वें मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू (Kailas Nath Wanchoo) का उदाहरण देते हुए एक नया मुद्दा उठाया दिया है.