आज के मुख्य समाचार 8 नवंबर 2024 LIVE: 'एक हैं तो सेफ हैं' महाराष्ट्र में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने दिया नया नारा
आज के मुख्य समाचार 8 नवंबर 2024 LIVE: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा हैं. इस दौरान धुले में पीएम मोदी ने नया नारा दिया है. सभा को संबोधित करते हुए 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस द्वारा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है.

आज के मुख्य समाचार 8 नवंबर 2024 LIVE: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा हैं. इस दौरान धुले में पीएम मोदी ने नया नारा दिया है. सभा को संबोधित करते हुए 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस द्वारा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है. और ये खेल इसलिए खेला जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कभी दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती. यही कांग्रेस का इतिहास है. आजादी के समय कांग्रेस के समय बाबा साहेब अंबेडकर ने बहुत कोशिश की थी कि शोषितों-वंचितों को आरक्षण मिले.
पीएम मोदी ने महाविकास अघाडी पर निशाना साधाते हुए कहा कि महाअघाड़ी की गाड़ी में वैसे भी न पहिए हैं, न ब्रेक हैं और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हो रहा है.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 01:22 PM • 08 Nov 2024
सुप्रीम कोर्ट ने AMU पर क्या फैसला दिया?
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसख्यंक दर्जे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को नए सिरे से तय करने के लिए तीन जजों की एक समिति गठित की है. कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से अपने फैसले में 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जो एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार करने का आधार बना था.
कोर्ट का कहना है कि अब नई बेंच AMU को अल्पसंख्यक दर्जा देने के मानदंड तय करेगी. इस मामले पर सीजेआई समेत चार जजों ने एकमत से फैसला दिया है जबकि तीन जजों ने डिसेंट नोट दिया है. मामले पर सीजेआई और जस्टिस पारदीवाला एकमत हैं. वहीं, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का फैसला अलग है.
- 11:49 AM • 08 Nov 2024
अज़ीज़ बाशा बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया मामले को खारिज SC ने किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने 4:3 से एस अज़ीज़ बाशा बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया मामले को खारिज कर दिया, जिसमें 1967 में कहा गया था कि चूंकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है इसलिए इसे अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि AMU के अल्पसंख्यक दर्जे के मुद्दे पर रेगुलर बेंच द्वारा निर्णय लिया जाएगा.
- 11:04 AM • 08 Nov 2024
AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर CJI समेत चार जजों ने दिया फैसला, तीन जजों के डिसेंट नोट
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसख्यंक दर्जे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस मामले पर सीजेआई समेत चार जजों ने फैसला दिया है जबकि तीन जजों ने डिसेंट नोट दिया है. इस मामले की सुनवाई करने वाली सात सदस्यीय संविधान पीठ के अगुआ चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं. इसका मतलब है कि टेक्निकली आज यानी शुक्रवार को उनका आखिरी वर्किंग डे है.
- 10:31 AM • 08 Nov 2024
अनुच्छेद 370 की बहाली पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ. भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी की गई. अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाला गया.
- 10:30 AM • 08 Nov 2024
राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा. उन्होंने कहा, "...भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है. आपके नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि हमारे देश आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे..."
- 09:09 AM • 08 Nov 2024
अभिनेता सलमान खान फिर मिली धमकी
अभिनेता सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा संदेश मिला है. गुरुवार रात करीब 12 बजे मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया. इसमें बताया गया है कि 'सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई' पर एक गाना लिखा गया है. धमकी देते हुए गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ने की बात कही है.
धमकी में लिखा है- एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं'. यह चेतावनी के साथ इस धमकी में लिखा गया है. इस मामले में मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिस नंबर से धमकी आई है पुलिस उसे ट्रेस करने में जुट गई है. हालांकि ये कौन सा गाना है और इसे किसने लिखा है... इसकी जानकारी धमकी भरे मैसेज में नहीं दी गई है.
- 08:37 AM • 08 Nov 2024
कांग्रेस आज से शुरू करेगी 'दिल्ली न्याय यात्रा'
दिल्ली में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है. दिल्ली में करीब 3 महीने बाद चुनाव होंगे. ऐसे में आज से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस 'दिल्ली न्याय यात्रा' शुरू कर रही है. यह यात्रा राजघाट से शुरू होगी और एक महीने तक यह यात्रा चलेगी. इसमें दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. इस दौरान करीब 360 किमी की यात्रा तय करेगी. इस यात्रा की अगुवाई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे. ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है. ऐसी संभावना है कि खड़गे और राहुल गांधी एक माह तक चलने वाली यात्रा के दौरान कभी भी शामिल हो सकते हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ने बताया, ‘यात्रा 8 नवंबर को शुरू होगी और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के जरिये हम दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को सामने लाएंगे और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे.’ उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी और इसमें प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगा.
आज यात्रा दोपहर 1 बजे राजघाट से शुरु होकर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट और बल्लीमारान जैसे इलाकों से गुजरेगी. पहले ही दिन कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों पर होगी, जहां पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जबदरस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था.
