नूह में रिश्तों का कत्ल! कलयुगी बेटे ने दिनदहाड़े पिता का कराया अपहरण, 20-25 गुंडों के साथ मिलकर बीच सड़क पर पिटवाया

Nuh Crime News: हरियाणा के नूंह जिले में पारिवारिक जमीन विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. छोटे बेटे ने 20-25 युवकों के साथ मिलकर दिनदहाड़े अपने ही पिता का अपहरण करवा दिया और बीच सड़क पर पिटवाया. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.

Nuh Crime News
Nuh Crime News
social share
google news

हरियाणा के नूह जिले के पुन्हाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही जमीन की हवस के लिए पिता का अपहरण करवा दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी और मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है. पारिवारिक जमीनी विवाद में छोटे बेटे ने अपने ही पिता को बीच सड़क से उठवा लिया और उनके साथ मारपीट की. आइए विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

पुन्हाना तहसील के बाहर हुई वारदात

यह घटना बीती 26 फरवरी की है. शाह चौखा गांव के रहने वाले बुजुर्ग इस्माइल अपने बड़े बेटे नवाब के साथ जमीन के किसी काम के सिलसिले में पुन्हाना तहसील आए थे. काम निपटाने के बाद जब इस्माइल बिसरू रोड पर खड़े थे, तभी दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर करीब 20 से 25 युवक वहां पहुंचे.

25 युवकों ने घेरकर बुजुर्ग को गाड़ी में डाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बुजुर्ग इस्माइल को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें जबरन धक्का देकर गाड़ी में डाल दिया. जब इस्माइल ने विरोध किया और पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, तो गाड़ी के अंदर ही उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. कुछ देर बाद आरोपी बुजुर्ग को दोबारा तहसील के सामने ही लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...

छोटे भाई और ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप

बुजुर्ग के बड़े बेटे नवाब ने आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश के पीछे उसका छोटा भाई जलालुद्दीन उर्फ कालिया है. आरोप है कि जलालुद्दीन ने अपने ससुराल के लोगों और अन्य बदमाशों के साथ मिलकर जमीन हड़पने के लिए अपने ही पिता का अपहरण करवाया. इस घटना का वीडियो भी नवाब ने ही सोशल मीडिया पर जारी किया है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और स्कॉर्पियो सवार हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस जमीनी विवाद के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े बीच सड़क से बुजुर्ग के अपहरण की इस घटना ने पुन्हाना में दहशत पैदा कर दी है. हैरानी की बात यह है कि इस विवाद पर अब पीड़ित पिता और आरोपी बेटा चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि पुलिस भी कैमरे पर ज्यादा बोलने से बच रही है. यह घटना पारिवारिक रिश्तों के गिरते स्तर और ज़मीन के लिए अपनों की जान के दुश्मन बनने की कड़वी सच्चाई को बयां करती है.

यहां देखें वीडियो

इनपुट- काशिम खान

यह खबर भी पढ़ें: फार्म हाउस पर बदमाशों के बीच फंसी थीं डांसर, स्टेज पर ही हुई थी बदसलूकी, सपना चौधरी का खौफनाक खुलासा!

    follow on google news