लकी ड्रॉ से चुनाव हार गए कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, बराबर हैं वोट तो ऐसे निकलता है नतीजा 

जब एक सीट पर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों को एक बराबर वोट मिल जाएं तब ऐसे मामले में विजेता की घोषणा सिक्का उछालकर या लकी ड्रॉ के माध्यम से कराने का प्रावधान है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Abhishek Manu Singhvi Congress: बीते दिन हिमाचल में हुए राज्यसभा चुनाव में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी के हर्ष महाजन को 34-34 वोट यानी बराबर वोट मिले. कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला टाई होने पर पर्ची से लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें बीजेपी के हर्ष महाजन जीत गए. जबसे इस प्रक्रिया से जीत-हार का फैसला हुआ है तभी से लकी ड्रॉ के माध्यम से चुनाव में जीत-हार के इस तरीके पर खूब चर्चा हो रही है. सामान्य स्थिति में तो विजेता का फैसला हो जाता है लेकिन क्या होता है जब दो उम्मीदवारों को समान संख्या में वोट मिलते हैं यानी टाई होता है? तब विजेता का निर्णय कैसे होता है? आइए आपको बताते हैं आखिर दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला टाई होने पर क्या है नियम और क्या इससे पहले कभी ऐसा हुआ है?