गारंटियों के लिए कर्नाटक ने खोला खजाना! रिस्क लेने के मूड में नहीं सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की गारंटी वाली योजनाएं प्रदेश के दो तिहाई घरों तक पहुंच भी गई है. सरकार का दावा है कि कर्नाटक के करीब सवा करोड़ परिवार को हर महीने 4 से 5 हजार का फायदा सरकारी योजनाओं से मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

Karnataka Congress
Karnataka Congress
Google CTA

Karnataka News: कर्नाटक में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार तो बन गई, लेकिन कोई सीएम नहीं बन पाया, तो कोई डिप्टी सीएम नहीं, तो कोई मंत्री तक नहीं बन पाया. अब लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में असंतोष को देखते हुए सीएम सिद्धारमैया ने बीच का रास्ता निकाला है. मंत्री पद के दावेदार तीन विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया. आर. वी. देशपांडे प्रशासनिक सुधार आयोग का अध्यक्ष , बी. आर. पाटिल को सलाहकार और बसवराज रायरेड्डी को आर्थिक सलाहकार बना दिया.