भुवनेश्वर में सियासी चमत्कार दिखाने के लिए राहुल ने यासिर नवाज को उतारा, कौन है ये युवा नेता?

कांग्रेस नई शुरूआत के साथ चुनाव में उतरी है. इसी मकसद से कांग्रेस ने यंग तुर्क यासिर नवाज को ओडिशा की सबसे प्रतिष्ठित सीट भुवनेश्वर पर उतारा है . बी.टेक की डिग्री ले चुके यासिर नवाज 4 साल से ओडिशा में कांग्रेस की छात्र यूनिट NSUI के अध्यक्ष हैं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Elections 2024: नवीन पटनायक छठी बार भी अपनी सत्ता बरकरार रख पाएंगे या नहीं? बीजेपी नवीन पटनायक का सिंहासन हिला पाएगी या नहीं? 25 साल से सूखे का सामना कर रही कांग्रेस वापसी कर पाएगी? ओडिशा में चुनाव लड़ने वाली तीनों पार्टियों के सामने यही सवाल है, यही टारगेट है. ऐसा लग रहा था बीजेडी और बीजेपी अलायंस करके कांग्रेस के साथ मिलकर खेल कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ये कांग्रेस के लिए पॉजिटिव शुरुआत है.