BJP जिन सीटों पर जीती वहां पहले फेज में घटी वोटिंग, योगेंद्र का सवाल- मोदी लहर खत्म! क्या वाकई?

2019 के पहले फेज में 102 सीटों पर 69.9 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार के पहले फेज में पिछले बार के मुताबिक 4.6 फीसदी कम मतदान देखने को मिला है यानी की 65.3 फीसदी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

First phase Voting: लोकसभा चुनाव के पहले फेज के चुनाव खत्म हो गए हैं. 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुए. 2019 के मुकाबले इस बार के चुनाव के पहले फेज में वोटिंग प्रतिशत कम दर्ज किया गया है. 2019 के पहले फेज में 102 सीटों पर 69.9 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार के पहले फेज में पिछले बार के मुताबिक 4.6 फीसदी कम मतदान देखने को मिला है यानी की 65.3 फीसदी. पहले फेज में वोटिंग को लेकर राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया X पर कुछ आंकड़े शेयर किये हैं. देखिए क्या कहते हैं उनके आंकड़े.