कभी देश की सबसे ताकतवर सियासी नेताओं में रहीं शुमार, आज UP में सिर्फ एक MLA, कहानी मायावती की
मायावती ने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की हैं. राजनीति में प्रवेश से पहले वे दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा(UPSC) के परीक्षाओं के लिये तैयारी भी करती थी.
ADVERTISEMENT

Mayawati
Mayawati 68th Birthday: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 68 वां जन्मदिन है. मायावती देश के सबसे बड़े प्रदेश, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाली मायावती, बहुजन नेता कांशीराम के संपर्क में आकर राजनीति में आ गई थी और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बन गई. देश में इस साल लोकसभा के चुनाव होने वाले है. विपक्ष ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए INDIA अलायंस बनाया है. इस बीच मायावती के भी इसमे शामिल होने की चर्चा चल रही थी. हालांकि आज उन्होंने अपना रुख साफ करते हुए ये बता दिया हैं कि, वो किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी. आइए आपको बताते हैं मायावती के जीवन और उनके सियासी सफर के बारे में.