वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब सदन में पेश होगा बिल
One Nation One Election को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके बाद देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
ADVERTISEMENT

One Nation One Election: मोदी कैबिनेट ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के पास होने के बाद भारत में एक साथ चुनाव कराने का रास्ता साफ हो सकता है. इस फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी.
