आर-पार के मूड में राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग काे लेकर करने वाले हैं बड़ा खुलासा
राहुल गांधी बीजेपी बेंगलुरु में 2024 के लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग काे लेकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं. उनका दावा है कि बेंगलुरु की एक लोकसभा सीट पर कुल 6.5 लाख वोट पड़े, इसमें से डेढ लाख फर्जी वोट थे.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी. (Photo: X/@INC)
राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित अनियमितताओं को लेकर बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है. वे सड़क से लेकर संसद तक विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने में लगे हैं. इसके साथ ही राहुल जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करने की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं. चाहें वो बेंगलुरु में फर्जी वोटिंग का मामला हो या बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा. वे 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं.