कोर्ट ने राहुल गांधी के भारतीय होने पर उठाया सवाल तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोली- कोर्ट नहीं तय करेगा सच्चा भारतीय कौन
Rahul Gandhi Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने दिया जवाब- कहा कोर्ट तय नहीं करेगा कौन सच्चा भारतीय है. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी(फाइल फोटो)
बीते दिन यानी सोमवार 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नाराजगी जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए कथित टिप्पणी पर फटकार लगाते हुए उन्हें यह तक कह दिया था कि 'अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसे नहीं कहते'. इस बयान के बाद देश की राजनीति में फिर एक बार हलचल तेज हो गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस विवाद पर बयान बाजी का वार शुरू हो गया.