वन नेशन वन इलेक्शन पर रिपोर्ट से पता चल गया कि देश में एक साथ कैसे होंगे चुनाव, जानें खास बातें
'वन नेशन वन इलेक्शन’ पर बनी समिति ने ये सिफारिश की है कि, पहले चरण में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराया जाए. दूसरे चरण में नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव होंगे.
ADVERTISEMENT

One Nation One Election: एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन पर बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है. इसके बाद एक बार फिर देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ यानी ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. केंद्र सरकार भी इसे लागू करने के लिए मूलभूत ढांचा तैयार करने को लेकर काफी ऐक्टिव दिख भी रही है. इसके लिए रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 2 सितंबर 2023 को हाई लेवल कमेटी बनाई गई थी. तभी से यह कमेटी देश में 'वन नेशन वन इलेक्शन’ की संभावनाओं पर काम कर रही थी. इस कमेटी ने 18626 पन्नों की अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी है. देखना ये होगा कि, केंद्र सरकार अब इस रिपोर्ट को कैसे लागू करती है. आइए आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं.